बालाघाट नगर पालिका प्रशासन की वादाखिलाफी के विरोध में 22 अगस्त से नगरपालिका दैनिक भोगी कर्मचारियों द्वारा काम बंद हड़ताल ऐलान किया है जिसको लेकर रविवार को भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नपा के ठेका श्रमिकों को बंद करने, दैनिक वेतन भोगियों को विनियमित करने और नियमित कर्मचारियों को समय पर वेतन ना देने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। दैनिक वेतन भोगी महिला कर्मचारी सोनु ठाकुर ने बताया कि शासन के आदेशानुसार 2016 तक के दैवेभो कर्मचारियों को विनियमित करने का आदेश होने के बावजूद नपा कहती है कि ऐसा कोई आदेश नहीं है। यही नहीं बल्कि हमें समय पर तनखा नहीं मिलती हैं। जिसके कारण हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह 22 अगस्त से हड़ताल पर चले जायंगे। वही नगर पालिका कर्मचारी अनीता बिरिया ने बताया कि समय में पेमेंट ना होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है अधिकारियों से जब भी पेमेंट के लिए कहा जाता है तो उनके द्वारा हमारी बातों का अनसुना किया जाता है। 20:00 22 तारीख होने के बाद भी तनख नहीं मिलती। हम 2010 से लगे हैं की नगर पालिका के द्वारा स्थाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा और दैनिक वेतन भोगियों को विनियमित किया जाए लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है उन्होंने यही मांग रखी है कि समय पर वेतन मिल जाए तो हमें कर्जा लेकर काम नहीं चलना पड़ेगा । नपा से बाहर किये गये कर्मी जय बिरिया ने बताया कि एक महिने से हमें काम से बंद कर दिया है, जिसका कोई कारण नहीं बताये और तनखा भी नहीं दे रहे है। महिला श्रमिक अनिता बिरिया की मानें तो समय पर कभी पेमेंट नहीं होती है। जिससे उन्हें हर महिने आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। हमे प्रतिमाह 10 से 15 तारीख तक पेमेंट मिल जाना चाहिये। भारतीय मजदूर संघ विभाग संयोजक राजेश वर्मा ने बताया कि आज नगर पालिका के दैनिक कर्मचारी विनियमित कर्मचारी और जो ठेका श्रमिक है उनकी बैठक आयोजित की गई थी। लगातार इन लोगों की यह मांग है जो नगर पालिका में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। उनको विनियमित किया जाए। लेकिन पिछली बार जब बैठक आयोजित की गई थी तो नगर पालिका कर्मचारी संगठन के माध्यम से हड़ताल हुई थी उसे समय नगर पालिका प्रशासन से संगठनों की चर्चा हुई थी तो उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि इनकी वरिष्ठ सूची बनाएंगे वरिष्ठ सूची के आधार पर जो पद रिक्त है ।उसमे विनियमित कर्मचारियों को मौका दिया जाएगा। और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित करेंगे अभी मध्य प्रदेश शासन के द्वारा कई आदेश जारी किए गए हैं 2016 तक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित करने का प्रावधान है लेकिन बालाघाट नगर पालिका के द्वारा इन नियमों की अवहेलना की जा रही है। जबकि जबलपुर और भोपाल में इसका पालन किया जा रहा है। नगर पालिका में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित किया गया है। और जो विनियमित कर्मचारी है उनको शासन के नियमों के अनुसार शासकीय कर्मचारी का दर्जा उनको दिया गया है।उन्होंने कहा कि विगत दिनों जब सफाई आयोग अध्यक्ष बालाघाट पहुंचे थे। तब कलेक्टर, नपाध्यक्ष और सीएमओ की मौजूदगी में निर्णय लिया गया था कि शासन के आदेश के तहत दैवेभो कर्मचारियों को विनियमित और विनियमित कर्मचारियो को नियमित करने की प्रक्रिया की जायेगी, लेकिन अब तक नगरपालिका ने कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की है। वहीं नपा के सफाई कर्मियों को समय पर तनखा नहीं दी जा रही है। जिससे नपा कर्मियोें में नाराजगी है। यदि नपा ने जल्द ही इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी।












































