भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक फिर नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। इसने आते ही यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले उन्हें सलमान खान के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी के साथ देखा गया था। उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। अब वह सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी हो रहा है और व्यूज जानकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।
भोजपुरी इंडस्ट्री भले लो बजट की है। लेकिन यहां आए दिन गाने और फिल्में बनती हैं और रिलीज होती हैं। खेसारी लाल यादव तो वहां के सुपरस्टार हैं। उनके साथ हर कोई काम करने की चाहत रखता है। वह खुद भी सलमान खान के शो में नजर आ चुके हैं। अब उनका लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो डेजी शाह के साथ यूट्यूब पर 23 जून को रिलीज हुआ। इसका नाम ‘नथुनिया 2’ है। जिसको 5 घंटे में ही 1 मिलियन व्यूज मिल चुक हैं और ये 10वें नबर पर ट्रेंड हो रहा है।
‘नथुनिया 2’ यूट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा
बता दें कि तीन साल पहले आए ‘नथुनिया’ को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह पर फिल्माया गया था। इसको 525 मिलियन व्यूज मिले थे और 2.7 मिलियन लाइक्स के साथ 141k कमेट्स आए थे। ऐसे में अब सबकी निगाहें Nathuniya 2 पर अटकी है कि क्या ये भी उतने व्यूज हासिल कर पाएगा या नहीं। इसे खेसारी ने ही गाया है और लिरिक्स-म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। इस गाने के बोल की बात करें तो, वो कुछ इस प्रकार हैं-
‘हो अपना अखियां में काजरा लगाके,
रखनी जुड़ा में साड़ी अटकाके,
आ हमार पावडर क्रीम लागे हो जाई डिम बाटे एकही जगहिया खाली,
हो सईया बिन नथुनिया के डाली’