नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति भाजी मंडी मैं दुर्गा उत्सव की तैयारी जारी

0

वारासिवनी नगर का काफी गौरवशाली इतिहास रहा है। खासकर स्वतंत्रता की लड़ाई हो या फिर धार्मिक क्षेत्र व खेेलकूद सहित अन्य सामाजिक गतिविधियो में। ऐसा ही एक इतिहास नवयुवक दुर्गात्सव समिति भाजी मंडी का है जहां आजादी के पहले से ही माता रानी की स्थापना की जा रही है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले सन १९४४ में मातारानी की स्थापना की गई थी। जिसके बाद से निरंतर ही यह स्थापना का क्रम बदस्तूर जारी है। साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी होता है हालांकि कोराना काल में माता रानी की स्थापना जरूर की गई लेकिन कोई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया है। मगर माता रानी की स्थापना पूरे ७८ वर्ष से निरंतर की जा रही है।

पद्मेश को जानकारी देते हुये पार्षद प्रतिनिधि व पूर्व पार्षद प्रवीण रूसिया ने बताया कि हम लोगों का जब जन्म नही हुआ था तब से माता रानी का नवदिवसीय नवदुर्गात्सव पर्व काफी समारोह पूर्वक भाजी मंडी में मनाया जा रहा है। जिसमें वार्ड क्रमांक १३ सहित अन्य वार्ड के लोगों का काफी सराहनीय रहा है। श्री रूसिया ने बताया कि यह पर्व रामनाथ रूसिया, बैजनाथ रूसिया, मिठ्ठूलाल रूसिया, ब्रजबिहारी वर्मा, रोशनलाल सोनी, द्वारका प्रसाद रूसिया, माणिक भाई, विरेन्द्र सोहाने, प्रमोद रूसिया, कैलाश रूसिया, प्रमोद सोनी, ओमकार सोनी, गोविंद भाऊ ऐरपुड़े, स्वरूप चंद कोचर, बिहारी लाल रूसिया, किंसु श्रीवास सहित अनेक लोगों ने प्रारंभ करवाया था। उन्ही के मार्गदर्शन पर चलकर पीढ़ी दर पीढ़ी माता रानी का यह पर्व भाजी मंडी में मनाया जा रहा है।

श्री रूसिया ने बताया कि इस बार श्रीनवयुवक दुर्गात्सव समिति के सार्वजनिक पंडाल में भव्य गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है वही माता रानी का दरबार भी काफी आर्कषण का केन्द्र रहेगा। साथ ही भारत देश के प्रसिध्द गायक सुदेश भौंसले का कार्यक्रम आयोजित किये जाने की योजना पर कार्य चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here