खैरलांजी थाना अंतर्गत सालेटेका निवासी सुरेंद्र घुनाड़े का पुत्र प्रिंस उम्र 5 वर्ष की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई। जानकारी अनुसार मृतक रविवार 17 अक्टूबर को खेलते हुए नहर के पास गया होंगा जिससे उसकी बहते पानी में गिरने से मृत्य हुई होंगी ऐसी चर्चाएं की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंस नहर से बहते हुए कचेखनी की नहर से होते हुए भंडारबोड़ी की ओर जा रहा था जिसकी जानकारी कचेखनी सरपंच प्रतिनिधि बाबा भगत द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने बहते शव को वहीं पर रोकने के लिए कहा गया। जिसके बाद घटनास्थल पर कार्यवाहक उपनिरीक्षक सुभाष सिंह ठाकुर अपने हमराह स्टॉफ के साथ पहुंचे और शव के बारे में जानकारी प्राप्त की तो उसकी शिनाख्त सालेटेका निवासी प्रिंस पिता सुरेंद्र घुनाड़े के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।










































