नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने दुनिया भर की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को हिलाकर रख दिया है। इसका सबसे बड़ा असर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पर देखने को मिल रहा है। मिडिल ईस्ट से होने वाली सप्लाई में बाधा आने के बाद चीनी पेट्रोकेमिकल कंपनियों ने अब अमेरिका का रुख किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने चीन अमेरिका से रेकॉर्ड मात्रा में ईथेन (Ethane) का आयात करने जा रहा है।कितना पहुंचेगा आयात?
चीनी कंसल्टेंसी JLC के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में अमेरिका से ईथेन का आयात 8,00,000 टन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। यह सामान्य मासिक औसत से लगभग 60% अधिक है।
चीन क्यों मुड़ा ईथेन की ओर?
1. होर्मुज जलडमरूमध्य संकट
मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण होर्मुज से होने वाली सप्लाई लगभग ठप हो गई है। इससे चीन को मिलने वाले नैफ्था (Naphtha) और एलपीजी (LPG) की उपलब्धता में भारी कमी आई है।










































