बालाघाट किरनापुर पुलिस ने एक नाबालिक एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक राहुल पिता राजकुमार खरे 23 वर्ष ग्राम सावरी निवासी है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किरनापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली यह 17 वर्षीय नाबालिग लड़की कक्षा 9 वी तक पड़ी है। इस लड़की के घर के पास ही राहुल खरे के रिश्तेदार है और राहुल का उनके घर आना-जाना होते रहता था। जिसकी पहचान राहुल से परसवाड़ा की मंडई में हुई थी। मार्च माह में राहुल अपने रिश्तेदार के घर सगाई के कार्यक्रम में आया था। तब राहुल ने इस नाबालिक लड़की को एक सुने मकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया था। 28 अप्रैल को राहुल अपने रिश्तेदार के यहा लड़की की शादी में आया था। तब उसने इस लड़की के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी थी। लड़की ने डर के कारण किसी को नहीं बताई। जिसके 1 महीने बाद इस लड़की की तबीयत खराब हो गई। उपचार हेतु उसके परिवार वालों ने गोंदिया के अस्पताल में ले गए थे। जहां इस लड़की की सोनोग्राफी हुई तब डॉक्टर ने उसे दो माह की गर्भवती होना बताया। डॉक्टर और गोंदिया पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में इस लड़की ने राहुल खरे के द्वारा बलात्कार करने के संबंध में बताई थी। इस मामले में किरनापुर पुलिस ने इस नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में राहुल खरे के विरूद्ध धारा 376(2)एन भादवि धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। किरनापुर पुलिस ने इस मामले की विवेचना करने के दौरान राहुल खरे को गिरफ्तार कर उसे बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए। जहा से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।










































