भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा है कि शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा फिट होने पर ही 26 अगस्त को लुसाने में डायमंड लीग प्रतियोगित में भाग लेंगे। नीरज को विश्व चैम्पियनशिप में खिंचाव आ गया था। उनकी एमआरआई स्कैन में ग्रोइन इंजरी का पता लगा जिसके लिए उन्हें 3 सप्ताह के आराम की सलाह दी गई। इसकी कारण वह बर्मिंघम राष्ट्रमण्डल खेलों से भी बाहर थे। नीरज को चोपड़ा 26 अगस्त से होने वाले डायमंड लीग टूर्नामेंट के लिए शामिल किया गया है पर वह पूरी तरह से ठीक होने पर ही इसमें भाग लेंगे। सुमरिवाला ने कहा, ‘वह मेडिकल आधार पर फिट होंगे तो ही खेलेंगे।’









































