पत्रकारों के भेष में अवैध वसूली करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। खैरलांजी पुलिस ने क्षेत्र में डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले एक कथित पत्रकार गिरोह का सनसनीखेज भंडाफ ोड़ किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरोह के ४ सदस्य ऋ षि शुक्ला, प्रफुल्ल चित्रिव ,अलीम खान और अभिषेक सोनी को गिरफ्तार कर वारासिवनी न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले के तीन अन्य आरोपी फि लहाल फरार हैं जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हंसराज लिल्हारे उम्र ३० वर्ष निवासी ग्राम खैरी थाना खैरलांजी जो कि लकड़ी सप्लाई का काम करते हैं। उसने पुलिस अधीक्षक बालाघाट को एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जांच के बाद खैरलांजी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता २०२३ की धारा ३०८,५ जबरन वसूली और २९६ बी अश्लील कृत्य या शब्द के तहत अपराध क्रमांक ०१८६/२०२६ दर्ज किया है। घटना १२ मार्च २०२६ की है जब फ रियादी हंसराज लिल्हारे पिंडकेपार गांव में एक किसान के खेत से खरीदी गई लकड़ी को ट्रक में लोड करवा रहे थे। उसी दौरान दो कारों में सवार होकर सात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को पत्रकार बताते हुए फ रियादी को वन विभाग की कार्यवाही का डर दिखाया और गाली गलौज करते हुए गंभीर धमकियां दीं। आरोपियों ने फरियादी पर चोरी की लकड़ी का व्यापार करने का झूठा आरोप लगाया। उन्होंने डराते हुए कहा कि अगर हमारी न्यूज चल गई तो तुम्हें आजीवन कारावास हो जाएगा तुम्हारे घरवाले बर्बाद हो जाएंगे और सबको जहर खाकर मरना पड़ेगा। इस मानसिक दबाव और बदनामी के डर से फ रियादी बुरी तरह घबरा गया।

२ लाख की मांग ९० हजार की ऑनलाइन वसूली

गिरोह ने मामले को दबाने के लिए शुरुआत में २ लाख रुपये की भारी भरकम रकम मांगी। फ रियादी द्वारा हाथ पैर जोडऩे और गिड़गिड़ाने के बाद सौदा ९०००० रुपये में तय हुआ। इसके बाद आरोपियों ने खैरलांजी निवासी अपने साथी ऋ षि शुक्ला को मौके पर बुलवाया और पीडित के फोन पे अकाउंट के माध्यम से कुल ९०००० रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

४ आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

शिकायत की विस्तृत जांच जिसमें सीडीआर लोकेशन कॉल डिटेल बैंक ट्रांजैक्शन की जानकारी और बातचीत की पेनड्राइव रिकॉर्डिंग शामिल थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ऋषि शुक्ला खैरलांजी ,प्रफुल्ल चित्रिव रामपायली ,अलीम खान बालाघाट, अभिषेक सोनी बालाघाट इन चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारासिवनी न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। इसमें ब्रजेश मिश्रा रामपायली ,फ ारूख खान बालाघाट ,संतोष सोनवाने सोनझरा रामपायली फरार हैं। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है और सरगर्मी से पूछताछ व तलाश जारी है।

गुप्त तरीके से आरोपी की कोर्ट में हुई एंट्री

वारासिवनी न्यायालय में चारों आरोपियों की पेशी के दौरान स्थानीय स्तर पर काफी गहमागहमी देखने को मिली। इस दौरान खैरलांजी पुलिस स्थानीय मीडिया और अन्य पत्रकारों से दूरी बनाती नजर आई। आरोपी ऋषि शुक्ला खैरलांजी को पुलिस एक निजी वाहन जिसके शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। क्रमांक एम एच ३१ डी के ११६३ से लेकर न्यायालय पहुंची। वहीं अन्य तीन आरोपियों प्रफुल्ल, अलीम और अभिषेक को पुलिस के सरकारी वाहन के माध्यम से न्यायालय के पिछले रास्ते से बेहद गोपनीय तरीके से अंदर दाखिल कराया गया। कोर्ट द्वारा जेल वारंट तैयार होने के बाद चारों आरोपियों को पुन: पिछले रास्ते से ही पुलिस वाहन में बैठाकर सीधे जेल रवाना कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here