पनबिहरी प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र में योग तपस्या भट्टी का हुआ आयोजन

0

नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान के तहत भाई-बहनों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत पनबिहरी स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में मंगलवार को एक दिवसीय ‘योग तपस्या भट्टी’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ब्रम्हाकुमारी माधुरी दीदी, ब्रम्हाकुमारी उर्वशी दीदी, ब्रम्हाकुमारी उज्जवला दीदी एवं उपस्थित श्रध्दालुओं द्वारा परमपिता परमात्मा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ की गई। प्रात: १०.३० बजे से शाम ४.३० बजे तक चले इस योग तपस्या भट्टी कार्यक्रम में श्रध्दालुओं ने गहन योग-साधना की। इस योग तपस्या भ_ी कार्यक्रम के दौरान ब्रम्हाकुमारी माधुरी दीदी ने उपस्थित भाई-बहनों को परमपिता परमेश्वर का परिचय दिया। साथ ही संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीया दादी प्रकाशमणि जी की जीवनगाथा एवं उनकी तपस्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी को धार्मिक आस्था से जुडऩे तथा सत्य के मार्ग पर चलते हुए स्वस्थ एवं व्यसनमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी।

१० करोड़ लोगों को नशा मुक्ति से जोडऩे का संकल्प

वहीं प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में ‘नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम’ के तहत गत ६ अगस्त से २० अगस्त तक १० करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलवाने का महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सेवा केन्द्र में उपस्थित सभी भाई-बहनों को स्वयं हर प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज के अन्य लोगों को भी व्यसनमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलवाया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here