पहली ही बारिश में खुली निर्माण कार्य की पोल, कारंजा पुलिया पर सड़क धंसने से हुआ गड्ढा, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचे अधिकारीतत्काल कराया गया मरम्मत कार्य

0


पदमेश न्यूज़,लांजी।भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में जिले भर की पुल पुलियाओं का आवश्यक निरीक्षण कर, कमियों का पता लगाकर प्राथमिकता के साथ उनकी मरम्मत किए जाने के निर्देश सम्बधित अधिकारियों को दिए गए है।इधर शुक्रवार को निर्देश जारी करने के बाद ही लांजी के आमगांव मुख्य मार्ग पर बाघ नदी स्थित कारंजा पुलिया की सड़क पहली ही बारिश मे धंसक गई।जहा पुलिया के दोनों ओर गहरे गड्ढे बनने से वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडराने लगा ।उधर सड़क की बदहाल स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए।शुक्रवार की इस घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालातो का जायजा लिया और तत्काल ठेकेदार से कहकर मरम्मत कार्य शुरू कराया।जिससे एक बार फिर से इस मार्ग से आवागमन सुगम हो गया है।

पूर्व में भी यहां सड़क धंसने की आ चुकी है समस्या
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी स्थान पर पूर्व में भी सड़क धंसने की समस्या सामने आई थी। उस समय संबंधित विभाग द्वारा केवल अस्थायी मरम्मत कर मामले को दबा दिया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब पहली ही बारिश में सड़क दोबारा धंसने लगी है और लगातार बारिश के चलते गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा था। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई जाती, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिया से प्रतिदिन गुजरते हैं सैकड़ो वाहन
बताया गया कि आमगांव मार्ग लांजी क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। यह मार्ग पहले से ही दुर्घटना संभावित माना जाता है और आए दिन यहां सड़क हादसे होते रहते हैं। ऐसे में पुलिया के पास सड़क धंसने से लोगों में भय का माहौल था।क्षेत्रवासियों ने कारंजा पुलिया के क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराने तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच भी कराए जाने की मांग जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से की थी। जिसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को मौके पर टीम ने पहुंचकर धसकी सड़क की मरम्मत करा दी है।जिससे स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली है
0000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here