एक ही परिवार के 5 के विरुद्ध अपराध दर्ज
बालाघाट/
खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम मोवाड़ में पुरानी आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक 60 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्धा पुस्तकला पति सोविंद सादेपांचे को इलाज के लिए जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुस्तकला बाई के हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक बालाघाट को एक शिकायत पेश करते हुए आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोवाड़ निवासी पुस्तकला बाई मजदूरी और घरेलू काम करती हैं। गांव के ही विकेश सुहागपूरे से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था।
17 जून की रात करीब 10 बजे पुस्तकला बाई गांव के हरिश्चंद्र गाडेकर के आंगन में बैठकर रविंद्र से बात कर रही थीं। इसी दौरान विकेश सुहागपूरे और उसकी पत्नी बबीता सुहागपूरे घर के सामने से गुजर रहे थे। थोड़ी दूर जाकर दोनों वापस लौटे और पुरानी रंजिश को लेकर पुस्तकला बाई को अश्लील गालियां देने लगे।
पुस्तकला बाई के मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विकेश ने आवेश में आकर पुस्तकला बाई के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। विकेश की पत्नी बबीता दौड़कर आई उसने पुस्तकला साथ बेरहमी से मारपीट करने लगी। शोर सुनकर विकेश के परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विकेश का बेटा क्रिश सुहागपूरे, पिता यादवराव सुहागपूरे और मां लक्ष्मी सुहागपूरे ने भी आकर पुस्तकला बाई के साथ मारपीट करने लगे हल्ला सुनकर पड़ोसियों पहुंचे और बीच-बचाव किये जिसके बाद आरोपीयोमे वहां से जाते समय पुस्तकला को अगली बार मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।मारपीट में घायल पुस्तकला बाई ने खैरलांजी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले घायल पुस्तकला बाई का इलाज मेडिकल मुलाहिजा कराया। पुस्तकला की रिपोर्ट पर पुलिस ने विकेश सुहागपूरे, बबीता सुहागपूरे, क्रिश सुहागपूरे, यादवराव सुहागपूरे और लक्ष्मी सुहागपूरे के खिलाफ अश्लील गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है। मारपीट में वैसे ही पुस्तकला घायल हो गई थी उसके बाद पुस्तकला की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़िता के परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक बालाघाट को भी शिकायत सौंपी है।










































