ब्रह्मास्त्र पार्ट वन-शिवा ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इस फिल्म को बनने में लगभग 10 सालों का समय लग गया। लेकिन दूसरे पार्ट को तैयार करने में अयान मुखर्जी अब इतना समय नहीं लेना चाहते हैं।
हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में अयान ने बताया कि वो अपनी इस फिल्म के दूसरे पार्ट का काम जल्द से जल्द खत्म करने का मन बना रहे हैं। इतना ही नहीं अयान का मानना है कि अगर वो दूसरे पार्ट को बनाने में 10 साल जितना समय लगाएंगे, तो उनकी फिल्म फिल्म देखने कोई नहीं आएगा।
ब्रह्मास्त्र 2 पिछले पार्ट से ज्यादा बेहतर होगी- अयान
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में अयान ने बताया कि उन्होंने फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 पर काम शुरू कर दिया था। बातचीत के दौरान अयान के कहा- ‘हमने काम शुरू कर दिया है, कुछ समय में फिल्म बनकर तैयार हो जाएगी। मैं 100 % दावा करता हूं कि ये पिछले दस सालों में बनी फिल्म से जल्दी और बेहतर होगी।’










































