पाकिस्तान की पोल खुली: बहावलपुर में फिर शुरू हुई जैश की ‘आतंकी फैक्ट्री’, स्विमिंग पूल में जेहादियों की ट्रेनिंग का वीडियो वायरल

0

Jaish e Mohammed Bahawalpur Video: भारत के खिलाफ सीमा पार से होने वाली आतंकी साजिशों को लेकर पाकिस्तान एक बार फिर वैश्विक स्तर पर बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित बहावलपुर से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के हेडक्वार्टर का एक नया और बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो ने भारतीय खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है, क्योंकि इसमें आतंकवादियों को बड़े पैमाने पर शारीरिक और सामरिक प्रशिक्षण लेते हुए देखा जा सकता है।

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, यह वीडियो बहावलपुर स्थित जैश के मुख्य केंद्र ‘मरकज सुभान अल्लाह’ के पास बने एक नए सक्रिय ट्रेनिंग कैंप का है, जहां युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें भारत के खिलाफ ‘जेहाद’ के लिए तैयार किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या आया सामने?

सोशल मीडिया और खुफिया विभागों के हाथ लगी इस नई फुटेज में पाकिस्तान की सरजमीं पर चल रहे आतंकी नेटवर्क की साफ तस्वीरें दिखाई दे रही हैं:कतारों में खड़े युवा और ट्रेनर: वीडियो में दर्जनों नए भर्ती किए गए युवा एक लाइन में अनुशासित होकर खड़े नजर आ रहे हैं, जिन्हें हथियारबंद आतंकी विंग के सीनियर ट्रेनर कड़े निर्देश दे रहे हैं।

स्विमिंग पूल में तैराकी का अभ्यास: इस बार आतंकियों की ट्रेनिंग में एक विशेष बदलाव देखा गया है। कैंप के भीतर एक बड़ा स्विमिंग पूल दिखाई दे रहा है, जहां युवाओं को विशेष रूप से तैराकी और पानी के रास्ते कमांडो ऑपरेशन करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

फिजिकल फिटनेस पर जोर: वीडियो के अनुसार, इन युवाओं को शारीरिक रूप से बेहद मजबूत बनाने, कठिन परिस्थितियों में जीवित रहने (Survive करने) और सामूहिक तौर पर हमला करने की रणनीतियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जमींदोज हुआ था यही मरकज

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल (मई 2025 में) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना और सेना ने एक बेहद आक्रामक और ऐतिहासिक त्रिकोणीय सैन्य कार्रवाई की थी, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोडनेम दिया गया था।

इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने सटीक मिसाइल हमलों (SCALP मिसाइलों) के जरिए बहावलपुर में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के इसी 18 एकड़ में फैले अभेद्य किले ‘मरकज सुभान अल्लाह’ को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया था। इस हमले में जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य और दर्जनों फिदायीन मारे गए थे।

ISI और पाक सेना की शह पर दोबारा खड़ा हुआ आतंकी ढांचा

खुफिया इनपुट्स और ताजा रिपोर्टों से यह बेहद चिंताजनक खुलासा हुआ है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मिली करारी शिकस्त के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

करोड़ों का सीक्रेट फंड: हाल ही में पाकिस्तान सरकार और उसकी खुफिया एजेंसी ISI ने जैश-ए-मोहम्मद के इस नेस्तनाबूद हो चुके ‘मरकज सुभान अल्लाह’ को गुपचुप तरीके से दोबारा बनाने और स्थापित करने के लिए करोड़ों रुपये का फंड जारी किया था।

लांच पैड्स फिर सक्रिय: ISI और पाकिस्तानी सेना की सीधी मदद से इस मरकज के आसपास न केवल नए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए गए हैं, बल्कि भारत के खिलाफ नया फिदायीन दस्ता तैयार करने के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here