वॉशिंगटन: दुनिया में अब छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनने लगे हैं। पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट रफ्तार और अपनी स्टील्थ क्षमता की वजह से युद्ध के मैदान में गेमचेंजर साबित हो रहे हैं तो राफेल फाइटर जेट जैसे विमान भी हैं जिनमें स्टील्थ की शक्ति भले नहीं है लेकिन पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट को भी धाराशाई करने की क्षमता रखते हैं। दरअसल हवाई युद्ध में मिलीसेकंड का अंतर ही जीत और हार के बीच का फैसला कर सकता है और गति ही सबसे बड़ा तुरुप का पत्ता बनी हुई है। हालांकि आधुनिक लड़ाकू विमानों में स्टेल्थ टेक्नोलॉजी, उन्नत एवियोनिक्स और सटीक हथियार होते हैं फिर भी स्पीड वो फैक्टर है जो हमें उत्तेजित कर देते हैं।
हम उन 10 लड़ाकू विमानों के बारे में बात कर रहे हैं जिनकी स्पीड इतनी ज्यादा है कि उन्हें उड़ाने में पायलट्स के पसीने छूट जाते हैं। आइए जानते हैं इस समय दुनिया के आसमान में उड़ रहे 10 सबसे तेज लड़ाकू विमानों के बारे में।10. F-4 Phantom II Fighter Jets
इस अमेरिकी फाइटर जेट की मैक्सिमम स्पीड Mach 2.23 यानि 2,370 किलोमीटर प्रति घंटा है। F-4 फैंटम II उस इंजीनियरिंग सिद्धांत का एक जीता-जागता प्रमाण है कि अगर कोई चीज देखने में अजीब लगती है तो शायद वह उड़ने में एकदम सही होगी। शीत युद्ध के दौर का यह भरोसेमंद विमान अपने खास ऊपर की ओर मुड़े हुए विंगटिप्स और दमदार ट्विन-इंजन बनावट के साथ आज भी तुर्की, ग्रीस और ईरान की सेनाओं में अपनी सेवाएं दे रहा है। इसमें दो इंजन लगते हैं और इसने अलग अलग युद्धों में शानदार प्रदर्शन किया है।
09. Lockheed Martin F-22 Raptor
ये एक अमेरिकी लड़ाकू विमान है जिसकी अधिकतम गति Mach 2.25 यानि 2,414 किमी/घंटा है। लॉकहीड मार्टिन ने इसे बनाया है और ये एक पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। इसके 200 से भी कम विमान बनाए गए हैं और इसे सिर्फ़ यूनाइटेड स्टेट्स एयर फ़ोर्स ही ऑपरेट करती है। इस लिहाज़ से रैप्टर विमानन इतिहास में शायद सबसे खास लड़ाकू विमानों के क्लब में शुमार है। F-22 उड़ान के सभी चरणों में शानदार प्रदर्शन करता है। यह समुद्र तल पर Mach 1.2 की गति हासिल कर सकता है और इससे भी ज्यादा प्रभावशाली बात यह है कि यह बिना आफ्टरबर्नर के भी सुपरसोनिक उड़ान जारी रख सकता है इस क्षमता को ‘सुपरक्रूज’ कहा जाता है।08. IAI Kfir Fighter Jet
इस लड़ाकू विमान की अधिकतम गति Mach 2.3 यानि 2,440 किमी/घंटा है। इजरायली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने इस विमान को अपग्रेड किया है। Kfir का डिजाइन और उसकी क्षमता दिखाता है कि कैसे क्रिएटिव इंजीनियरिंग मौजूदा डिजाइनों में नई जान डाल सकती है। फ्रांसीसी डसॉल्ट Mirage 5 पर आधारित Kfir एक इजरायली अपग्रेड प्रोग्राम का प्रतिनिधित्व करता है। इजरायली कंपनी ने इसे अपग्रेड कर इसे घातक विमान बना दिया।
7. Mikoyan MiG-29
रूस के इस खतरनाक लड़ाकू विमान की अधिकतम गति Mach 2.3 यानि 2,450 किमी/घंटा है। इसने अपने समय में पश्चिमी देशों के लड़ाकू विमानों के पसीना छुड़ा दिए। सोवियत डिज़ाइन ब्यूरो ने इस लड़ाकू विमान का डिजाइन तैयार किया था और इसने F-16 जैसे अमेरिकी चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को सीधे तौर पर चुनौती दी। मुख्य रूप से एक ‘पॉइंट-डिफेस इंटरसेप्टर’ के तौर पर डिजाइन किए गए MiG-29 ने रेंज (दूरी) के मुकाबले गति और ऊपर उठने की दर को ज्यादा प्राथमिकता दी। यह सोवियत सामरिक सिद्धांत को दर्शाता था जिसमें आने वाले खतरों पर तेजी से हमला करने को प्राथमिकता दी जाती है। इसके दूर-दूर लगे दो इंजन न सिर्फ जबरदस्त गति पकड़ने के लिए जरूरी शक्ति प्रदान करते हैं बल्कि विमान की मशहूर फुर्ती में भी योगदान देते हैं जिससे यह नजदीकी हवाई लड़ाई में एक बेहद खतरनाक प्रतिद्वंद्वी बन जाता है।










































