बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में जान्हवी को उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
जान्हवी के साथ दिखीं खुशी
इस वीडियो में जान्हवी एयरपोर्ट पर बहन खुशी के साथ एंट्री करती हुई नजर आईं तो वहीं शिखर, बोनी कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं पैपराजी को देख जान्हवी ब्लश करती हुई दिखाई दीं।
कई बार एक साथ स्पॉट हुए हैं जान्हवी-शिखर
इससे पहले भी जान्हवी कपूर को उनके बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जा चूका है। बीते दिनों दोनों को फिल्ममेकर करण जौहर के घर से निकलते हुए देखा गया था। इसके अलावा भी एक्ट्रेस 29 दिसंबर 2022 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई में शिखर पहाड़िया के साथ पार्टी में शामिल हुई थीं।
कौन हैं शिखर पहाड़िया?
जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जान्हवी और शिखर ने काफी लंबे समय तक एक दूजे को डेट किया है, जिसकी जानकारी खुद जान्हवी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दी थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, एक बार फिर बी- टाउन का यह कपल सुर्खियां बटोर रहा है।