नागपुर में घायल का उपचार जारी पुलिस जुटी जांच में
पद्मेश न्यूज।वारासिवनी। वारासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजेगाँव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर प्राणघातक हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन आरोपियों ने मिलकर युवक को रास्ते में रोककर गंदी.गंदी गालियाँ दीं और जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी व लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रिफर किया गया है जहाँ उसकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।
सत्संग से लौटते वक्त रास्ते में घेरा
प्राप्त जानकारी और पुलिस फरियादी रमेश नगपुरे ५५ वर्ष निवासी वार्ड नं.१४ रजेगाँव ने शिकायत में पुलिस को बताया कि १ अगस्त २०२६ की रात लगभग ९.३० बजे वह अपने साथी बस्तन लिल्हारे ३६ वर्ष और कोमलसिंह जचपेले के साथ बरबसपुर सत्संग से मोटरसाइकिल से अपने गाँव रजेगाँव लौट रहे थे। जैसे ही बस्तन लिल्हारे की मोटरसाइकिल सरदार पटेल कॉलेज मदरसा रोड पर पहुँची तभी गाँव के ही पंकज नगपुरे, अनिल खरे और प्रकाश खरे ने पुरानी रंजिश को लेकर बस्तन को रोक लिया और विवाद करने लगे। उस वक्त किसी तरह बीच.बचाव कर सभी अपने घर चले गए।
दुर्गा चौक पर घात लगाकर किया हमला
इसके बाद जब रमेश नगपुरे, बस्तन लिल्हारे को उसके घर छोडक़र पुन: लौट रहे थे तभी गाँव के दुर्गा चौक पर साहेबलाल की दुकान के सामने पहले से मौजूद तीनों आरोपियों पंकज नगपुरे, अनिल खरे और प्रकाश खरे ने बस्तन की मोटरसाइकिल को दोबारा जबरन रोक लिया। आरोपियों के हाथों में लकड़ी के डंडे और कुल्हाड़ी थी। पुरानी दुश्मनी का बदला लेने और जान से खत्म करने की नियत से आरोपी अनिल खरे ने बस्तन के सिर के पीछे कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर दिया जिससे बस्तन के सिर से खून का फ व्वारा फूट पड़ा। इसके बाद पंकज नगपुरे और प्रकाश खरे ने लाठियों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
सिर, हाथ, पैर और कमर पर आए गंभीर घाव
घातक हमले में बस्तन लिल्हारे के सिर के पिछले हिस्से, बाएँ हाथ की कोहनी, बाएँ पैर के घुटने, दाहिने हाथ की हथेली, कमर तथा दाहिने पैर के घुटने में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर चीख पुकार सुनकर फ रियादी रमेश नगपुरे ने गाँव के लोगों को आवाज दी। मौके पर कोमलसिंह जचपेले और लोकेशसिंह जचपेले को दौडक़र आते देख तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फ ायदा उठाकर मौके से फ रार हो गए।
नागपुर किया गया रिफर हालत बेहद नाजुक
घटना के तुरंत बाद लहूलुहान अवस्था में घायल बस्तन लिल्हारे को १०८ एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बालाघाट ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बहुत ज्यादा नाजुक और गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रिफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही वारासिवनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया। वारासिवनी थाने में आरोपियों पंकज नगपुरे,अनिल खरे एवं प्रकाश खरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा २९६ बी,१०९,१, १२६, ३५१,३,,३/५ के तहत अपराध क्रमांक ३८७/२६ कायम कर मामला विवेचना में लिया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है पुलिस की टीमें आरोपियों की पतासाजी एवं जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
इनका कहना हैं
मौखिक रूप से बताया कि तीनो व्यक्ति सत्संग से लौट रहे थे उसमें शामिल बस्तन लिल्हारे पर तीन व्यक्तियों के द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल था जिसकी हालत काफी नाजुक है मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
अभिषेक चौधरी एसडीओपी वारासिवनी
0000000000000000000000










































