पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची CBI, घटनास्थल पर आमने-सामने पूछताछ

0

भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई सोमवार को दोनों मुख्य आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची।

सुबह चार इमली स्थित सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय से जांच अधिकारियों की विशेष टीम कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपितों को लेकर रवाना हुई और सीधे बागमुगालिया स्थित पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के निवास पर पहुंची।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम घटनास्थल पर दिनभर दोनों आरोपितों से आमने-सामने पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी मामले की कड़ियों को जोड़ने और घटनाक्रम को समझने के लिए घटनास्थल पर पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (रीक्रिएशन) भी कर रही है।

बयानों का होगा क्रॉस-वेरिफिकेशन

सीबीआई अधिकारी आरोपितों से अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रहे हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य अब तक दिए गए बयानों का मिलान करना और उनमें मौजूद संभावित विरोधाभासों की पहचान करना है।

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान घटनास्थल से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दोनों आरोपियों से विस्तार से जवाब मांगे जाएंगे। जांच एजेंसी अब तक दर्ज बयानों, उपलब्ध साक्ष्यों और घटनास्थल की परिस्थितियों का क्रॉस-वेरिफिकेशन कर रही है।बंगले के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

सीबीआई टीम के आरोपितों के साथ बागमुगालिया पहुंचने की सूचना मिलते ही पूर्व जज के बंगले और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों को भी सतर्क रखा गया है, ताकि जांच प्रक्रिया निर्बाध रूप से पूरी की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here