Petrol Diesel Rates 8 July: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के बाद CNG की कीमतों में भी तेजी आई है। CNG का वितरण करने वाले कंपनी IGL ने इसकी कीमतों में 90 पैसे की बढ़ोत्तरी की है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत 43.40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 44.30 रुपये प्रति किलो हो गयी है। वहीं दिल्ली में पीएनजी की कीमतें 29.66 रुपये प्रति एससीएम हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की दरें 49.08 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 49.98 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की नई कीमतें 29.61 रुपये प्रति एससीएम हैं।
पेट्रोल फिर 35 पैसे महंगा
CNG की कीमतों में तेजी के साथ ही पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को पेट्रोल के दाम में 35 पैसे और डीजल की कीमतों में 9 पैसे की तेजी आई है। अब देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार जा चुकी हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.59 रुपये व डीजल की कीमत 97.18 रुपये प्रति लीटर है। पिछले महीने सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 25.50 रुपये महंगा हुआ था। इधर भारत सरकार ने पेट्रोलियम मंत्रालय अब हरदीप सिंह पुरी को सौंप दिया है। पहले धर्मेंद्र प्रधान यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटे
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को कच्चा तेल करीब दो फीसदी टूटा है। इसके बावजूद देश में सभी तरह के ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। इससे यह साफ होता है कि मंत्री बदलने से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आने वाला है।
ऐसे चेक करें आज के नए दाम
इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।









































