पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत तिरोड़ी की कारपोरेशन के जंगल की घटना

0

बालाघाट तिरोड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले कारपोरेशन के जंगल में पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का 100 बरामद किया गया मृतक जोशी राम पिता अमर सिंह परते 65 वर्ष वार्ड नंबर 15 तिरोड़ी निवासी है इस व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीराम परते खेती किसानी करता था। जिसकी पत्नी और बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है।जोशीराम परते अपने भतीजे ओम सिंह परते के परिवार के साथ में रहता था। 7 अगस्त को सुबह 10:00 जोशीराम परते।बकरी के लिए डगाली लाने घर से जंगल जाने निकला था। किंतु 12:00 बजे तक जोशीराम परते घर वापस नही लौटा। ओमसिंह परते सहित अन्य लोंग जोशीराम परते को खोजने के लिए निकले थे जिन्होंने गांव मोहल्ले में जोशी राम परते की तलाश किया किंतु वह नहीं मिला 2:00 बजे करीब सभी लोग कारपोरेशन के जंगल में जोशीराम परते को खोजने के लिए निकले । कारपोरेशन के जंगल में जोशीराम परते को खोजने के दौरान जंगल के कक्ष क्रमांक 556 में पेड़ के नीचे जोशीराम पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। संभावना व्यक्त की गई है कि जोशी राम परते पेड़ में चढ़ते समय या पेड़ की डगाली काटते समय फिसलने से पेड़ से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी रिपोर्ट उसके भतीजे ओम सिंह परते 40 वर्ष ने तिरोड़ी पुलिस थाना में की थी। जहां से सहायक उप निरीक्षक उमेश दियेवार अपने स्टाफ के साथ कारपोरेशन के जंगल पहुंचे और मृतक जोशीराम परते का शव बरामद किए और शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात जोशीराम परते का शव पोस्टमार्टम हेतु कटंगी अस्पताल भिजवाया गया। अधिक समय हो जाने के कारण जोशीराम परते का शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।शव का पोस्टमार्टम 8 अगस्त को किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here