प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने वार्ड प्रत्याशियों के लिए दिया आदेश

0

कांग्रेस पार्टी के बैनर तले किसी दूसरे वार्ड से नपा चुनाव लड़ने की सोच रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बड़ा झटका दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नगर पालिका और नगर परिषद चुनाव को लेकर जारी किए गए नए निर्देश में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया है कि जो कार्यकर्ता जिस वार्ड में निवास करता है वह कार्यकर्ता केवल उसी  वार्ड से ही नगर पालिका या नगर परिषद का चुनाव लड़ सकता है।

जारी किए गए इस निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता या उम्मीदवार किसी दूसरे वार्ड से कांग्रेस के बैनर तले चुनाव नहीं लड़ेगा।

आगामी चुनाव में पार्षद टिकट वितरण की प्रक्रिया में जारी किए गए इस आदेश का पालन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा जारी किए गए इस निर्देश के चलते कांग्रेस की टिकट लेकर दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की सोच रहे कांग्रेस कार्यकर्ता व कांग्रेसी उम्मीदवारों को एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि केवल बालाघाट नगर पालिका ही नहीं बल्कि जिले की अन्य नगर पालिका व नगर परिषद में ऐसे कई वार्ड है जो महिला, पुरुष आरक्षण, एसटी ,एससी या ओबीसी आरक्षित होने के चलते उस वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी किसी दूसरे वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

जिसमें से कई वार्डों के उम्मीदवारों ने तो किसी दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की दावेदारी भी वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष पेश की थी। बालाघाट सहित अन्य नगर पालिका व नगर परिषद में तो कई उम्मीदवारों के नाम दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए फाइनल भी किए जा चुके थे। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का यह नया निर्देश, दूसरे वार्ड में चुनाव लड़ने की सोच रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here