प्रीति झंगियानी बोलीं-चंबल के लोग वैसे नहीं, जैसा सुना था:एक्ट्रेस ने कहा, यहां के लोग बहुत सम्मान देते हैं; एक्टर प्रवीण बोले- चंबल में बहुत स्कोप

0

भिंड में पहली बार अटेर महोत्सव के आयोजन पर प्री पंजा लीग‌ मैच का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से फिल्म अभिनेत्री प्रीति झंगियानी और फिल्म एक्टर प्रवीण डबास भिंड आए। दोनों ही कलाकारों ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत करते हुए बताया कि चंबल के लोगों में प्यार, मोहब्बत और सम्मान देखने को मिला है। अभिनेता डबास ने कहा, चंबल की धरती में स्कोप बहुत है। यहां स्पोर्ट्स हब बने। यहां के लोगों की पहचान खेल के क्षेत्र में दूर-दूर तक बनेगी।

फिल्म अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने कहा, जैसा अब तक देख देखते, सुनते और पढ़ते आ रहे थे, चंबल के लोग वैसे नहीं हैं। यहां के लोग सम्मान बहुत देते हैं। उन्होंने कहा कि यहां बदलाव आया है। सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर है। चंबल का लगातार विकास हो रहा है। खेल के साथ-साथ यहां के लोग कलाप्रेमी भी हैं। चंबल में अटेर महोत्सव एक अच्छी पहल है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र का विकास होता है और कला प्रेमियों को मंच मिलता है, जिससे भी अपनी प्रतिभा को बखूबी ढंग से दिखाते हैं। उन्होंने यह भी कहा की चंबल में महिलाएं और बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां के लोग जागरूक हैं।

बंदूक छोड़कर पंजा लड़ाएं, करियर बनाएं
एक्टर प्रवीण डबास ने कहा चंबल के बारे में जो अब तक कहते सुनते देखते आए हैं। चंबल के डकैतों के घोड़े दौड़ते हैं। अब बीहड़ों के बीच घोड़ों की जगह युवाओं दौड़े एथलेटिक्स प्लेयर बने। चंबल की धरती में युवाओं को स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अच्छा स्कोर देखने को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि चंबल में वो सब कुछ देखने को मिलता है। जो दूसरी जगह नहीं दिखता है। फिल्म बनाने से लेकर कैरियर बनाने के सभी संसाधन इस क्षेत्र में हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वैसे चंबल में डकैत है नहीं। जो लोग बंदूक लेकर चलते हैं। लोग बंदूक को छोड़ें और पंजा लड़ा कर करियर बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here