शहर में बढ़ती चोरी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है देखा जाए तो कुछ दिनों से शहर के प्रमुख मार्गों पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है एवं पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं इसके पहले भी शहर के नोवेल्टी हाउस गली में कुछ दुकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना कारित की थी उसके बाद अभी फिर बीती रात को शहर के मेन रोड स्थित दो दुकानों को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है और लगभग 70 हजार रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है
देखा जा रहा है कि बीते कुछ दिनों में अज्ञात चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े करते हुए शहर के प्रमुख मार्गो की दुकानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है इसके पहले भी शहर के प्रमुख चौराहों पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को कारित किया है उसका पता भी आज तक नहीं लगा है कुछ महीने पहले शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले काली पुतली चौक की चौपाटी की कुछ दुकानों पर भी चोरों ने धावा बोला था तो उसके बाद शहर के सबसे व्यस्ततम चौक हनुमान चौक में भी पंजाब नेशनल बैंक में सेंध मारी करते हुए चोरी की घटना को कारित करने का प्रयास किया था और उसके बाद अभी कुछ दिन पहले कोतवाली से लगे कुछ ही किलोमीटर पर शहर के सराफा बाजार की गली में अज्ञात चोरों ने रात्रि में चोरी की घटना कारित की थी हालांकि उस चोरी की घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर लिया था और अभी फिर शहर की प्रमुख सड़क पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए मेन रोड पर दो दुकानों को अपना निशाना बनाया है जिसमें एक साथ दो दुकान शंकर हार्डवेयर और अर्पणा कलेक्शन को अपना निशाना बनाते हुए लगभग 70 हजार रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसमें दोनों ही दुकानों को अज्ञात चोरों ने बीती रात में अपना निशाना बनाया है जहां 5 जून की बीती रात को अज्ञात चोरों द्वारा अर्पणा कलेक्शन के बाजू में चल रहे निर्माण कार्य में लगे लकड़ी के खम्बो से चढ़कर दुकान में प्रवेश किया और वहां से लगी दुकान शंकर हार्डवेयर में पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसमें दोनों ही दुकानों के संचालकों द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में कर दी गई है
पहली चोरी अर्पणा कलेक्शन में –
निलेश बोथरा द्वारा पद्मेश न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया गया कि उनकी दुकान मेन रोड पर अर्पणा कलेक्शन के नाम से है जहां पर वह कपड़े आदि का व्यवसाय करते हैं और 4 जून को हर दिन की तरह 8:30 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए थे और दूसरे दिन 11:00 बजे जैसे ही उन्होंने दुकान खोला और कुछ लोगों को पैसे देने के लिए पैसे की अलमारी में ध्यान दिया तो उनके दुकान से कैश गायब था और उन्होंने कैश गायब देखकर अपनी दुकान को अच्छी तरह से देखा तो उन्होंने पाया कि उनकी दुकान में चोरी की वारदात हो गई है और किसी अज्ञात चोर द्वारा ऊपर के दरवाजे को तोड़ते हुए दुकान में प्रवेश किया गया है और दुकान में फैले सामान को देखकर उन्हें यह अंदेशा हो गया कि उनकी दुकान में चोरी की वारदात हुई है उनकी दुकान से कैश के साथ-साथ कुछ चांदी के सिक्के भी गायब है और उन्होंने जब अपने सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो 4 जून की रात्रि लगभग 11:30 बजे पर कुछ अज्ञात लोग बाजू में चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम का फायदा उठाते हुए लकड़ी के खम्बो के सहारे ऊपर चढ़ रहे हैं और उनकी दुकान में प्रवेश करने के बाद दो लोग वापस नीचे उतरे हैं जिन्होंने उनकी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है
दूसरी घटना शंकर हार्डवेयर में –
शंकर हार्डवेयर के संचालक प्रदीप गुप्ता द्वारा बताया गया कि उनकी दुकान में ज्यादा तो कुछ गया नहीं है लेकिन कुछ लोग अर्पणा कलेक्शन की दुकान से कूद कर उनकी दुकान में ऊपर लगे दरवाजे को तोड़ते हुए दुकान में प्रवेश किए हैं और गल्ले में रखें 7 से 8 हजार रूपये और कुछ चांदी के सिक्के को लेकर गए हैं उन्हें इसकी जानकारी 5 जून को उस समय लगी जब उन्होंने अपने ग्राहकों को पैसा देने के लिए अपना लॉकर खोला और पाया कि लॉकर में रखे पैसे नहीं है तब उन्हें यह एहसास हो गया की बाजू की दुकान के साथ-साथ उनकी दुकान में भी कुछ लोगों ने प्रवेश किया है और उनकी दुकान से नगदी के साथ कुछ सिक्के लेकर गए हैं
पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल –
दोनों ही दुकान के संचालकों द्वारा पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि आज मेन रोड जैसे स्थान पर चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है जबकि पहले मेन रोड पर पुलिस का पॉइंट लगता था किंतु इन दिनों पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं और इसके पहले भी सराफा बाजार की दो दुकानों में चोरी की घटना हुई थी और यह पुनः शहर की मेन रोड पर चोरी की वारदात हो रही है इसको देखकर कहीं ना कहीं यह लगता है कि आज पुलिस की रात्रि गश्त सही नहीं हो रही है इसलिए अज्ञात चोर मेन रोड की दुकानों पर चोरी की वारदात को कर रहे हैं वह चाहते हैं कि पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर रात्रि गश्ती पर ध्यान दें और चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाए









































