बंजारी मंदिर के पास की घटना,खड़े ट्रक के पीछे यात्री बस टकराई !

0

बालाघाट वारासिवनी रोड बंजारी मंदिर के घाट में स्पीड ब्रेकर आने से बीच रोड पर खड़े ट्रक के पीछे यात्री बस टकरा गई। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई किंतु बस में सवार एक महिला को सिर में चोट आई वही बस सामने से मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। इस यह दुर्घटना के दौरान सड़क के दोनों छोर पर जर्जर वहां खड़े हो गए और जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

30 जून को 11:45 बजे करीब यह दुर्घटना उस समय हुई जब यात्री बस बालाघाट से वारासिवनी की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में मामूली चोट आने से घायल महिला श्रीमती लीन पति बंसीलाल वाघाडे 50 वर्ष ग्राम डोगरिया वारासिवनी निवासी का इलाज जिला अस्पताल में किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जून को 11:45 बजे करीब बालाघाट से बस वारासिवनी की ओर जा रही थी बस में करीब चार पांच लोग सवार थे। बस के सामने ही एक ट्रक वारासिवनी कीओर रहा था बंजारी मंदिर के पास घाट में हाल ही में बने स्पीड ब्रेकर आ जाने से ट्रक चालक ने बीच सड़क पर ही ट्रक खड़ा कर दिया उसी दौरान तेज रफ्तार से वारासिवनी की ओर जा रही यात्री बस बीच रोड पर खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में बैठी महिला लीना बाघाडे को सिर में मामूली चोटें आई।

इस दुर्घटना के दौरान सड़क के दोनों सड़क के दोनों छोर में कुछ देर तक वाहन जमा हो गए , जाम के सामान स्थिति निर्मित हो गई थी। बीच रोड पर खड़े ट्रक को बाजू करने के बाद वाहनों की आवाजाही प्रारंभ हुई।

घटना के तुरंत बाद वारासिवनी से बालाघाट की ओर जा रही 108 एंबुलेंस से घायल महिला लीना वाघाडे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया हालांकि महिला को मामूली चोटें आई थी जो इलाज के बाद अपने घर चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here