बड़वानी: मध्य प्रदेश सरकार के ‘ नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ‘ अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने जनजागरूकता का ऐसा अनूठा उदाहरण पेश किया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जिलेभर के करीब 16,700 स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति विषय पर बनाई गई चित्रकला और लिखे गए स्लोगनों के आधार पर बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स , लंदन में दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि न केवल बड़वानी जिले बल्कि पूरे निमाड़ अंचल और मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय बन गई है।










































