बस का ब्रेक फेल,पेड़ से टकराई बस,बाल बाल बचे यात्री !

0

लालबर्रा मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर सिवनी मार्ग पर स्थित पाथरशाही के पास दोपहर 2 बजे लालबर्रा से सेलवा जा रही एस कुमार की यात्री बस का ब्रेक फेल होने से बस पेड़ से टकरा गई एवं यात्रीगण बाल बाल बच गए और कुछ यात्री को मामूली चोटें आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस बालाघाट से दोपहर 12 बजे सेलवा जाम जाने के लिए यात्रियों को लेकर निकली थी और लालबर्रा होते हुए जा रही थीं तभी पाथरशाही के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई परंतु ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना की जानकारी लगने के बाद यात्रियों के परिजन पहुँचे और उन्हें अपने साथ लेकर गए।

इस दुर्घटना में सेलवा के दो यात्री नर्मदा बाई धुर्वे, पृथ्वीराज ठाकरे सहित अन्य यात्रियों को मामूली चोटे आई है। बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे, अगर बस की स्पीड तेज रहती तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here