बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, चिंगारी-आग देख यात्रियों में मची दहशत, 41 लोगों की बाल-बाल बची जान

0

लैंडिंग के वक्त अचानक विमान का टायर फटा, चिंगारियां उठीं और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बिलासपुर एयरपोर्ट पर 41 यात्रियों की सांसें थम गईं, लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गयाबिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 के लैंडिंग के दौरान बाईं ओर का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद विमान में जोरदार झटका महसूस हुआ और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर के लिए चिंगारी और हल्की आग भी दिखाई दी। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को नियंत्रित कर रनवे पर सुरक्षित रोक लियाविमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर समेत कुल 41 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य को चोट नहीं आई।

रनवे छूते ही फटा टायर, विमान में महसूस हुआ जोरदार झटका

अधिकारियों के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। दिल्ली से उड़ान भरकर एलायंस एयर की फ्लाइट बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी। जैसे ही विमान के पहियों ने रनवे को छुआ, उसी दौरान बाईं ओर का एक टायर फट गया।

टायर फटने से विमान में जोरदार झटका महसूस हुआ। अचानक हुए घटनाक्रम से यात्रियों में घबराहट फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर के क्षतिग्रस्त होने के बाद चिंगारियां और हल्की आग भी दिखाई दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here