बेरोजगारी का दंश झेल रही सहायता महिला समूह की महिलाएं

0

महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए जहां एक ओर शासन प्रशासन द्वारा गांव गांव में महिला स्व सहायता समूह बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का दावा किया जा रहा है ।तो वहीं दूसरी ओर कई महिला स्व सहायता समूह ऐसे है जो पिछले 5 वर्षों से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। जिन्हें ना तो रोजगार दिया जा रहा है और ना ही उनकी कोई मदद की जा रही है। जिससे नाराज ग्राम धापेवाडा की पांच महिला समूह ने संयुक्त रूप से कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने शासन प्रशासन की विभिन्न योजनाओं के तहत रोजगार दिए जाने की मांग की है। उक्त मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंची महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में कुल 16 महिला स्वहायता समूह है। जहा शासन प्रशासन द्वारा इन 16 समूह में से सिर्फ एक महिला समूह को काम दिया जा रहा है, जबकि अन्य महिला समूह को कार्य से वंचित रखा गया है। महिलाओं ने बताया कि उनके गांव के एक महिला समूह को चार चार काम दिए गए हैं जबकि उनका समूह जब से बना है तब से उन्हें आज तक काम नहीं दिया गया है जिसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here