यदि आप भी बैंक जाकर नगद पैसों की जमा, निकासी करते हैं तो सावधान हो जाइए! क्योंकि इन दिनों बैंक के भीतर चोरों का एक गिरोह सक्रिय है जो विभिन्न बैंकों में ग्राहक बनकर जाते हैं लेकिन बे रैकी कर चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
बीते शुक्रवार को बैंक से रेकी कर एक व्यापारी के 5 लाख रुपिये पार करने के 3 दिन बाद सोमवार को अज्ञात चोरों ने भटेरा रोड स्थित खैरी सेंट्रल बैंक में ग्राहक के थैले में रखे 15 हजार रु पर हाथ साफ कर दिया।
जहां चोरों ने बैंक में भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए छोटी कुम्हारी निवासी 25 वर्षीय चांदनी पिता टेकलाल रनगिरे के थैले में रखी 15 हजार रु की रकम थैले में ब्लेड मारकर पार कर दी और फरार हो गए। जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा कोतवाली पुलिस से की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी कुम्हारी निवासी चांदनी अपने भाई के साथ भटेरा रोड स्थित खैरी सेंट्रल बैंक में पैसे निकालने आई थी। जहां बैंक में जमा मजदूरी की रकम 40 हजार रु में से उन्होंने 15 हजार रु बैंक से निकाले थे और काउंटर के पास ही पैसों की गिनती कर उसे अपने थैले में रख लिए थे। इस दौरान चांदनी के थैले में बैंक से निकाली गई 15 हजार रु की रकम मौजूद थी। जहां पासबुक प्रिंट कराने के दौरान अज्ञात चोरो ने थैले में ब्लेड मारकर वह रकम पार कर दी और बैंक से फरार हो गए।
प्रार्थी चांदनी रनगिरे ने बताया कि घर में किचन बनाने का काम चल रहा है जहां पैसों की आवश्यकता होने पर वह अपने भाई को लेकर बैंक आई थी जहां उन्होंने भाई के खाते से 15 हजार रु निकाल कर अपने पास थैले में रखे थे। इसी बीच किसी ने पैसे निकाल लिए।
कोतवाली थाना पुलिस द्वारा चालू कर दी गई सीसीटीवी फुटेज की आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।









































