ग्रामीण पुलिस ने ग्राम भमोड़ी समीप बैनगंगा नदी के ग्वारी घाट से एक महिला का शव बरामद किया। जिसकी मौके पर पहचान नहीं हो पाई है। इस अज्ञात महिला का शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखवा दिया गया है और उसके वारसानो की तलाश शुरू की गई है। इस महिला की मौत किस वजह से हुई अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्पष्ट होने की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को 12:00 बजे करीब ग्राम भमोड़ी समीप बैनगंगा नदी के ग्वारीघाट में एक अज्ञात महिला का शव बहते हुए बच्चों ने देखा और गांव की कोटवार इमला बाई चौरे को बताएं, जिन्होंने तत्काल ही 100 डायल को सूचना दी। खबर मिलते ही ग्रामीण थाना के सहायक उप निरीक्षक प्रभु दयाल कानतोड़े अपने स्टाफ के साथ बैनगंगा के ग्वारीघाट पहुंचे और इस महिला का शव बाहर निकलवाये। यह महिला लाल पातल( 16 हाथ की साड़ी) तथा पीला ब्लाउज पहनी है। जिसकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष जिसके ओट के ऊपर एक बड़ा मसा है और उसके बाएं हाथ में रामलाल वर्मा गोदने से लिखा हुआ है। जिसके हाथ में हरे लाल रंग की चूड़ियां है। महिला का शव दो-तीन दिन का होने के कारण मौके पर उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सहायक उपनिरीक्षक श्री कानतोड़े ने इस महिला का शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिए और उसके वारसानो की तलाश शुरू की है। इस महिला की मौत नदी में बहने या हत्या कर उसकी लाश नदी में फेंकी गई है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्पष्ट होने की संभावना है। ग्रामीण पुलिस धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर जांच कर रही है।