शहर के बैहर चौकी सरीखा बाईपास पर 33/11 केवी लाइन के सब स्टेशन का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन के मुख्य आतिथ्य में किया गया जिसमें शहर के लगभग आधा दर्जन वार्ड एवं 11 गांव इस सब स्टेशन के लगने से लाभान्वित होंगे
सरेखा बाईपास पर 14 जून के दोपहर 2:00 बजे विद्युत विभाग द्वारा 33/11 केवी लाइन से चलने वाले सब स्टेशन का भूमि पूजन आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन के मुख्य आतिथ्य में किया गया है आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से शहर के लगभग आधा दर्जन वार्ड जो बैहर चौक बाईपास से लगे हुए हैं एवं वही बैहर चौकी से सटे लगभग 11 गांव जहां पर विद्युत आपूर्ति को लेकर हमेशा से समस्या बनी हुई थी जिस पर विद्युत विभाग द्वारा द्वारा आमजन की समस्या को देखते हुए सरेखा बाईपास पर सब स्टेशन का निर्माण करवाया जा रहा है जिसका भूमि पूजन करवा कर जल्द ही विभाग के द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा वही भूमि पूजन कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन द्वारा सर्वप्रथम सरेखा बाईपास स्थित भूमि का पूजन अर्चन कर भूमि पूजन किया गया जिसमें भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन द्वारा कहा गया कि जहां-जहां वोल्टेज को लेकर दिक्कत आ रही थी उसको लेकर इस सब स्टेशन बनने से सभी को राहत मिलेगी आए हुए विद्युत कर्मचारियों को सुरक्षा कीट आयोग अध्यक्ष के द्वारा प्रदान की गई वही उनसे सुरक्षा कीट को देते हुए यह अपील की गई कि जिस प्रकार से आगामी मौसम मानसून का आ रहा है उसमें विद्युत कार्य करते समय वह हाथ के दस्ताने एवं कीट पहनकर ही काम करने की अपील की गई है
विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता एम.के कुरैशी द्वारा बताया गया कि आसपास के 11 गांव एवं शहर के कुछ वार्ड में वोल्टेज की समस्या आ रही थी जिसको देखते हुए विद्युत विभाग के द्वारा सरेखा बाईपास पर 33/11 केवी का सब स्टेशन का भूमि पूजन आज करवाया गया है वही इस भूमि पूजन के बाद जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा एवं इससे आमजन को जल्द ही विद्युत आपूर्ति की समस्या से निजात भी मिलेगी










































