टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने एक बुरे और हिंसक रिश्ते से बाहर निकलने के बारे में बात की है। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने बताया कि उनका एक्स-बॉयफ्रेंड हिंसक था। उन्होंने बताया कि एक बार उसने सिगरेट से उनकी जांघ के अंदरूनी हिस्से को जला दिया था, जिसके बाद आखिरकार उन्होंने वह रिश्ता खत्म कर दिया।
मिनी माथुर, रूही दोसानी और देल्बर आर्या से बात करते हुए, नीति ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार को याद किया। अपनी स्किन पर बने निशान को दिखाते हुए नीति ने कहा, ‘मेरे एक्स-बॉयफ्रेंड ने एक बार मुझे सिगरेट से जला दिया था। वह हिंसक और साइकोटिक था। एक रात वह पागल हो गया, उसका जन्मदिन था। वह बहुत बुरा अनुभव था। उसने मुझे थप्पड़ मारा और मैंने बस इतना कहा, ‘अलविदा, फिर मिलते हैं।’










































