ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

0

कोरोना संक्रमण के चलते बंद की गई गोंदिया- समनापुर ट्रेन का पुनः संचालन शुरू कर दिया गया है। जहा सोमवार को गोंदिया- बालाघाट- समनापुर लोकल ट्रेन प्रारंभ होने पर ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैंस बालाघाट से समनापुर पहुंचे ।

जहां उनके नेतृत्व में 10 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। श्री बैस के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली रेलवे स्टेशन समनापुर से रेलवे द्वारा बंद किए मार्ग पर पहुंची, तथा प्रस्तावित अंडर ब्रिज पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।

वही उन्होंने नैनपुर मंडला जबलपुर कटंगी तिरोड़ी के लिए भी लोकल ट्रेनें पुराने रेल किराया दर पर प्रारंभ करने, समनापुर में पुराने मार्ग पर अंडर ब्रिज निर्माण कराए जाने , ब्रॉडगेज कार्य में अधिग्रहित की गई भूमि के सभी प्रभावित किसानों के परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी देने , बालाघाट से महाराष्ट्र एक्सप्रेस को चलाए जाने की मांग के साथ रायपुर नागपुर इंदौर भोपाल दिल्ली की सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग की वही अपनी इन्ही मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी की।वही अपनी इन्ही मांगो को लेकर समनापुर रेलवे स्टेशन प्रबंधक को रेलवे महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौपकर उनकी सभी मांगे पूरी किए जाने की गुहार लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here