भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई गई राधा अष्टमी

0

चरेगांव में मंदिरों में गूंजे राधा कृष्ण के जयकारे
फोटो
पदमेश न्यूज़।चरेगांव।राधा अष्टमी का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा भक्ति और उत्सव के साथ मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न गांवों एवं आसपास के क्षेत्र में स्थित राधा कृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना भजन कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज आई शुरू हो गई महिलाओं बच्चों एवं बुजुर्गों ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्णा एवं राधा रानी के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की।

विभिन्न कार्यक्रमों के हुए आयोजन
राधा अष्टमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षित रूप से सजाया गया। भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमाओं का विशेष श्रंगार कर उन्हें नए वस्त्र एवं आभूषण धारण कराए गए पूजा अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और राधा कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्ति में बना रहा। श्रद्धालुओं ने राधा रानी को पुष्प अर्पित कर, प्रसाद चढ़ाया एवं सामूहिक रूप से भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।

प्रकट दिवस के रूप में मनाई गई राधा अष्टमी
धार्मिक मान्यता के अनुसार राधा अष्टमी भगवान श्री कृष्ण की परम भक्त एवं प्रेम स्वरूप राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है इस दिन श्रद्धालु राधा रानी की पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और प्रेम का स्मरण करते हैं चरेगांव राधा कृष्ण मंदिर में विशेष उत्साह देखने को मिला। घरों में महिलाओं ने पूजा की तैयारी की वही भगवान राधा कृष्ण की आराधना कर परिवार के लिए मंगल कामना की कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया देर तक मंदिर परिसर में भजन कीर्तन एवं धार्मिक वातावरण बना रहा।

श्री राधे कृष्ण के जयकारों से गूंजा शमा
राधा अष्टमी के अवसर पर पूरा गांव राधे-राधे और जय श्री राधे कृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा धार्मिक आयोजन के कारण गांव में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ राधा रानी की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस प्रकार राधा अष्टमी का पावन पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था उमंग और भक्ति के वातावरण के बीच हमारे उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।श्रद्धालुओं का कहना है कि राधा अष्टमी का पर्व हमें प्रेम भक्ति समर्पण और सद्भावना का संदेश देता है राधा रानी की भक्ति के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा और प्रेम को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है पर्व के अवसर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here