भांजे के लिए कपड़े खरीदने जा रहे मामा-मामी की दर्दनाक मौत, मासूम भांजा गंभीर रूप से घायल

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम साकड़ी और सेलवटपार के बीच रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सडक़ हादसा सामने आया है। एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनका १२ वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

छुट्टियां मनाने मामा के घर आया था भांजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साकड़ी निवासी धनीराम गाडेकर ४१ वर्ष पेशे से किसान थे। गर्मियों की स्कूल की छुट्टियां होने के कारण उनका १२ वर्षीय भांजा डिलेश उर्फ डिग्गु पिता नरेश नागेश्वर निवासी ग्राम घोटी अपने मामा के घर आया हुआ था। २४ मई की सुबह करीब ११.३० बजे धनीराम अपनी पत्नी अनीता गाडेकर ३८ वर्ष और भांजे डिग्गु को बाइक पर बिठाकर उसके लिए कपड़े खरीदने पास के ही क्षेत्र डोंगरमाली जा रहे थे। तीनों साकड़ी और सेलवटपार के बीच स्थित पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर पुलिया के ऊपर एवं नीचे जा गिरे। इस भयावह हादसे में सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मामा धनीराम गाडेकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मामी अनीता और मासूम डिग्गु लहूलुहान हालत में नीचे तड़पते रहे। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक तेजी से गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। वहाँ से गुजर रहे राहगीरों ने जब घायलों को देखा तो तुरंत इसकी सूचना रामपायली थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची जहाँ उपस्थित जनों ने धनीराम एवं डिलेश को तड़पता देख एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिया से नीचे गिरने से अनीता की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने जानकारी ली तो पता चला की पुलिया से नीचे गिरी अनीता गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई थी तो वही एंबुलेंस में जा रहे धनीराम की भी रास्ते में मौत हो गई जिस पर शव को वापस मौके पर लाया गया। १२ वर्षीय डिग्गु नागेश्वर को वारासिवनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है। रामपायली पुलिस ने मृत पति पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल वारासिवनी के मर्चुरी गृह में लाया गया। जहाँ पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र के सीसीटीवी फ ुटेज व अन्य माध्यमों से फरार पिकअप की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से ग्राम साकड़ी और घोटी में शोक की लहर फैल गई है। घटना की जानकारी लगते ही विधायक विवेक पटेल शव विच्छेदन ग्राहक पहुंचे । जहां पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेकर पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर ढंढास बांधा।

इस दुखद घटना में दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी-विवेक पटेल

विधायक विवेक पटेल बताया कि घटना की जानकारी लगते ही मैंने अपने कार्यकर्ताओं से बात की वह शव लेकर यहां पर पहुंचे हैं। गाडेकर परिवार हमारे बहुत करीबी लोग हैं जिनके यहां यह दुखद घटना हुई है पुलिया काफ ी सकरा है और यह मार्ग भी बहुत सकरा है इसका चौड़ीकरण होना चाहिए। जिसके लिए हमने शासन को कहा है फि र इसके लिए मांग की जाएगी क्योंकि यातायात बहुत हो गया है। इसमें पिकअप वाहन की लापरवाही है उसमें मवेशी भरे थे लाल कलर की पिकअप है पुलिस सर्च कर रही है। पीडि़त परिवार के साथ मेरी संवेदना है इस दुखद घटना में दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी।

साकड़ी से सेलवटपार के बीच एक्सीडेंट हुआ है पिकअप की खोजबीन चल रही है-थाना प्रभारी

थाना प्रभारी धर्मराज सिंह बघेल ने बताया कि डायल ११२ को सूचना मिली साकड़ी से सेलवटपार के बीच एक्सीडेंट हुआ है। हम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे वहां धनीराम और उसकी पत्नी अनीता और भांजा डीलेश तीन लोग पड़े थे। भांजा घोटी रहता है वह मामा के घर आया था साकड़ी से मामा मामी भांजे के लिए कपड़ा लेने जा रहे थे। बीच में यह हादसा अज्ञात वाहन कि सामने की भीड़त से हुआ है अनीता पुलिया के नीचे गिरी थी धनीराम एवं डीलेश को उपचार के लिए एंबुलेंस से ले जा लिए थे। धनीराम की भी रास्ते में मौत हो गई घायल बालक जिला चिकित्सालय में उपचार ले रहा है। पति पत्नी दोनों के शव को वारासिवनी लेकर आए हैं यहां पर शव पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। अभी इस मामले में जांच चल रही है सीसीटीवी देख रहे हैं मर्ग कायम कर अपराध भी दर्ज होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here