नई दिल्ली: ग्लोबल वर्ल्ड में भारत की ताकत बढ़ती जा रही है। एक लिस्ट ऐसी भी है, जिसमें न तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टॉप पर हैं और न हीं चीन या रूस के राष्ट्र प्रमुख। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
इस लिस्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दूसरे नंबर पर तो वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे नंबर पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो इससे भी नीचे हैं। लिस्ट में उनका नंबर चौथा है। आइए आपको बताते हैं कि दुनिया के किस वैश्विक नेता को कितने देशों ने सम्मान से नवाजा है।
2. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
विदेशी सम्मान हासिल करने वाली लिस्ट में पुतिन दूसरे नंबर पर हैं। अपने 22 साल से ज्यादा के राजनीतिक करियर में पुतिन कई मित्र देशों का दौरा कर चुके हैं। उन्हें अब तक करीब 25 राजकीय और नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।
3. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
विदेशी सम्मानों की लिस्ट में जिनपिंग तीसरे नंबर पर हैं। अलग-अलग देशों से चीनी राष्ट्रपति को अब तक 18 सर्वोच्च या राजकीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
4. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अलग-अलग देशों की तरफ से अब तक 11 अंतरराष्ट्रीय और राजकीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इन 11 सम्मानों में उन्हें पिछले कार्यकाल में मिला अमेरिकी सम्मान ‘लीजन ऑफ मेरिट’ भी शामिल है।










































