‘भारत को फैसला बदलने पर राजी या मजबूर करे पाकिस्तान’, सिंधु जल संधि पर क्यों छटपटा रहा पड़ोसी

0

नई दिल्ली: भारत की ओर से सिंधु जल संधि (IWT) को रोके जाने को लेकर करीब सालभर हो चुके हैं। मगर, भारत के रुख में अब भी कोई बदलाव नहीं आया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर के साल भर होने के अवसर पर कहा है कि जब तक पाकिस्तान की ओर से सीमापार आतंकवाद जारी रहेगा, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी। वहीं, इससे पहले पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने हाल ही में इसे लेकर एक चेतावनी भी जारी की। इसमें कहा गया है कि सिंधु नदी प्रणाली के पानी को मोड़ा गया तो इसे ‘एक्ट ऑफ वॉर’ यानी युद्ध जैसी हरकत माना जाएगा। अभी इस संधि की बहाली को लेकर कोई संकेत भी नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की छटपटाहट साफ दिख रही है, क्योंकि पाकिस्तानी आर्मी के जनरल से लेकर पाकिस्तानी एनालिस्ट तक भारत के रुख से चिढ़े हुए हैं। वह भी तब, जब हाल ही में पाकिस्तान अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर कोशिशें कर रहा था, ताकि दुनिया की नजर में वह शांति का अगुवा बन सके। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अमेरिका के कई चक्कर भी लगाए और खुद को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चहेता दिखाने की भी कोशिशें कीं, मगर अब सिंधु जल संध को लेकर भारत के रुख ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here