पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। गुरुनानक धर्मशाला में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष आई डी पटले, अध्यक्ष के एल गौतम, सचिव यशवंत राव पिपरेवार, फेडरेशन अध्यक्ष आर के शर्मा ,मानिकचंद ठाकरे ,आर पी करण ,बसंत दुबे, श्रीमती सरिता गुप्ता ,सेजवंती बसेने की उपस्थिति में प्रारंभ की गई। जिसमें संगठन के द्वारा किए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन की जानकारी उपस्थित पेंशनरों को देकर विभिन्न मांगों से अवगत करवाया गया। वहीं सत्र समाप्त होने पर संगठन की नई सदस्यता उपस्थित पेंशनरों को ग्रहण करवाई गई। तत्पश्चात विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई की सरकार के द्वारा ६ महीने का राहत या महंगाई भत्ता काट लिया गया है। क्षेत्रीय लेखा अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा जाना बहुत मुश्किल हो रहा है। वहीं सरकार के द्वारा विद्युत विभाग का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे हमारी पेंशन की गारंटी स्पष्ट नहीं दिख रही है सहित अन्य स्थानीय विषय को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसमें भविष्य में संगठन के द्वारा किस प्रकार इन सभी मांगों को लेकर आंदोलन करेगा बताया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष आई डी पटले ने बताया कि वारासिवनी डिवीजन के सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई थी। हमारा आंदोलन अभी दो से तीन मांगों को लेकर चल रहा है ,इसमें पेंशन की गारंटी महंगाई एवं राहत भत्ता की राशि जो ३ महीने की दी है ६ महीने की काट दी गई है। क्षेत्रीय लेखाधिकारी कार्यालय जो छिंदवाड़ा में है हम चाहते हैं कि क्षेत्रीय लेखाधिकारी कार्यालय यहां से १७५ किलोमीटर बैहर से २५० किलोमीटर पड़ता है। पेंशनर को सेवानिवृत्ति के बाद प्रकरण बनाने के लिए छिंदवाड़ा जाना होता है। उसमें रुपए भी अधिक खर्च होते हैं और काफ ी असुविधा भी होती है क्योंकि हर काम के लिए छिंदवाड़ा जाना होता है। जबकि पहले सिवनी था तो फि र से सिवनी में स्थापित करना चाहिए। वहीं सरकार निजीकरण करने का प्रयास कर रही है हालांकि अभी तक हुआ नहीं है परंतु यदि होता है तो हमारी पेंशन की गारंटी कौन लेगा यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। वहीं जो हमारा भत्ता ९ महीने का बनता है उसमें ६ महीने का भत्ता काटना न्यायोचित नहीं है। मार्च के साथ वर्ष खत्म हो गया है ऐसे में सभी सदस्यों की सदस्यता करवाई जा रही है। यह सब विषय है जिसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाना है जिसके लिए उपस्थित पेंशनरों को अवगत करवा दिया गया है। वही विस्तार पूर्वक सभी विषय पर जानकारियां दी गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के पेंशनर मौजूद रहे।








































