आमिर खान प्रॉडक्शन हाउस की तरफ से पोस्ट किया गया अपनी ही एक पुरानी फिल्म का गाना ऐसा सिर दर्द बन गया कि उन्हें बाद में इसे सोशल मीडिया
से हटाना पड़ गया। वहीं बरसों पहले लोग इस गाने को जमकर बजाया और सुना करते थे लेकिन अब ये लोगों को रास नहीं आया। ये किस्सा कई साल पहले खूब पॉपुलर हए ‘महंगाई डायन खाए जात है’ गाने से जुड़ा है, जिसे सोशल मीडिया से आमिर खान प्रोडक्शन ने इसे डिलीट कर दिया। आइए जानते हैं, आखिर ऐसी नौबत क्यों आई।
दरअसल आमिर खान प्रोडक्शंस ने करीब 16 साल पहले साल 2010 में आई अपनी पॉप्युलर फिल्म ‘पीपली लाइव’ के एक फेमस गाने ‘महंगाई डायन’ को याद कर लिया। प्रॉडक्शन हाउस ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया लेकिन फिर हंगामा मचता देखकर इसे डिलीट कर दिया गया।देखते ही देखते ये प्रोडक्शन हाउस के लिए बनी समस्या
प्रॉडक्शन हाउस ने इस पोस्ट के जरिए दर्शकों और फैंस को ये याद दिलाने की कोशिश की थी कि सिनेमा में दिखाए गए कुछ मुद्दे सिर्फ एंटरटेनमेंट या पुरानी यादें बनकर नहीं रह जातीं, बल्कि वे आज के मौजूदा हालात पर भी सटीक साबित होते हैं। वैसे महंगाई इस वक्त एक संवेदनशील मुद्दा बन चुका है और देखते ही देखते ये प्रोडक्शन हाउस के लिए समस्या की जड़ बन चुकी थी।’उम्मीद है कि महंगाई डायन आखिरकार हमारा पीछा छोड़ देगी’
आमिर खान प्रोडक्शंस के ऑफिशियल ‘X’ हैंडल से 23 मई, 2026 को अपनी फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया था। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था, ‘उम्मीद है कि महंगाई डायन आखिरकार हमारा पीछा छोड़ देगी। इसपर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए, जिसके बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस को इसे डिलीट करना पड़े।’










































