महिलाएं धीरे धीरे सजग और सशक्त होकर आगे बढ़ रही है-रेश्मा कुमरे

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बुदबुदा में आशादीप जनकल्याण समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुसया बिसेन के मुख्य आतिथ्य ,कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष रेश्मा कुमरे की अध्यक्षता ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे ,पूर्व कांग्रेस ब्लॉक् अध्यक्ष भोजेश्वर पटले सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस दौरान होली मिलन समारोह मनाते हुए महिलाओं के द्वारा एक दूजे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। वहीं महिलाओं के द्वारा आपस में होली मिलन के रूप में स्नेह का प्रकट किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित अतिथियों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति और उनकी उपलब्धियों को नमन कर महिलाओं के अधिकारों और उनकी प्रगति पर चर्चा कर आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर जागरुक कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

महिलाएं बढ़.चढक़र अपने अधिकारों का उपयोग कर आगे बढ़े-रामकुमार नगपुरे

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपरे ने कहां की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सशक्त करने का दिन है। हम देख रहे हैं कि सभी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है बाबा साहब ने महिलाओं को अधिकार दिए हैं। राजनीतिक सामाजिक और शिक्षा व्यवस्था में बाबा साहब ने महिलाओं के लिए व्यवस्था बनाई है। हम यही चाहते हैं कि महिलाएं बढ़.चढक़र अपने अधिकारों का उपयोग कर आगे बढ़े। आप सभी महिलाओं के द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है इसे यहां तक सीमित ना रखें क्षेत्र में बढ़ाएं ताकि आपका एक बड़ा समूह बने और यह जो कर रहे हो वह सराहनीय काम है।

महिलायें अपने अधिकार और कर्तव्य को समझ नहीं पा रही है-अनुसया बिसेन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनुसया बिसेन ने कहा कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी महिला अपने अधिकार और कर्तव्य को समझ नहीं पा रही है। परिवार के प्रति वह अपने कर्तव्य समझती है परंतु वह अधिकार नहीं समझते हर क्षेत्र में महिला आगे बढ़ रही है। पहले ऐसा नहीं था प्राचीन समय में जब सामाजिक परिवेश बना महिलाओं को बहुत महत्व मिलान दिया गया। बीच में ऐसे समाज के शासक आए उनसे हमें अपनी महिलाओं को बचाने छुपाना पड़ता था। तब से यह घूंघट और अन्य प्रकार की कुप्रथा प्रारंभ है करीब ६०० साल पहले यह हुआ था। निरंतर अब महिलाओं में जागृति आ रही है संविधान में भी उन्हें अधिकार मिले हुए हैं। अभी हम शिक्षा के क्षेत्र में ही देख तो बेटियां बहुत अच्छा कर रही है लगातार आगे बढ़ रही है।

वर्तमान में देखे तो महिला किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है -रेशमा कुमरे

सेवादल अध्यक्ष रेश्मा कुमरे ने बताया कि बुदबूदा ग्राम में हमारा आशादीप समूह है जिसके माध्यम से निरंतर सामाजिक कार्य किया जा रहे हैं। यह महिलाओं का समूह होने से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होली मिलन और महिला दिवस दोनों का आयोजन किया गया है। वर्तमान में देखे तो महिला किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है राजनीति खेल सामाजिक शैक्षणिक सभी क्षेत्र में लगातार महिलाएं प्रगति कर रही है। अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है आज विशेष कर शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक संख्या बच्चियों की है। समाज धीरे.धीरे सशक्त हो रहा है यही कारण है कि आज राजनीति और नौकरी में महिलाओं की भागीदारी बड़ी है। वह निरंतर आगे बढ़ रही है परंतु आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित है और यही कारण है कि हमें ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करना पड़ रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी मुख्य धारा में लौट रही है अपने अधिकारों के लिए सजग हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here