माँ तुझे प्रणाम” योजना के तहत बालाघाट का युवा दल, भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा के लिए रवाना

0

पदमेश न्यूज़,बालाघाट।खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन की “माँ तुझे प्रणाम” योजना के अंतर्गत बालाघाट के चयनित युवाओं का दल लोंगेवाला राजस्थान भ्रमण हेतु रवाना हुआ। दल को जिला खेल और युवा कल्याण विभाग बालाघाट मुलना स्टेडियम से भोपाल के लिए रवाना किया गया, जहाँ से सभी प्रतिभागी लोंगेवाला राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे।बताया गया कि इस दल में सभी विकासखंड से कुल 40 युवा ऑफिसियल शामिल हैं। बालाघाट जिले से जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा तथा युवा समन्वयक लव कुमार नगपुरे बतौर ऑफिसियल दल के साथ रवाना हुए हैं। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा,ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक धरोहरों से परिचित कराना तथा उनमें देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र चेतना का विकास करना है।सभी युवा साथियों को जिला खेल विभाग के सभी कर्मचारी योगेंद्र पटले, दीपक अवचट, धीरज डोंगरे एवं जिला खेल प्रशिक्षक, युवा समन्वयक के द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here