ग्रामीण थाना नवेगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरदर्रा में किसी बात को लेकर उपजे विवाद और हुई मारपीट में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घायल का नाम मगरदर्रा निवासी 32 वर्षीय जीवन लाल पिता झाड़ूलाल हरदे बताया गया है जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन हरदे किसान है जो खेती बाड़ी का काम करता है। बुधवार शाम करीब 5 बजे वह अपनी पत्नी बबीता हरदे को बताकर चौक की तरफ गया था ।जहां उसने शराब का सेवन किया ।इसी दरमियान गांव के किसी व्यक्ति से, किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में जीवन लाल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। जिसे गांव के कुछ लोगों ने बेहोशी की हालत में उसके घर पहुंचाया जहां जीवन लाल के परिजनों ने गांव के चिकित्सक से उसका प्राथमिक उपचार कराकर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ,जहां उसका उपचार जारी है।










































