नयी दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने आज एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया। इसने एनसीआर (NCR) के हरियाणा राज्य में स्थित अपने खरखौदा प्लांट के दूसरे यूनिट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इस दूसरी यूनिट में हर साल करीब ढाई लाख कारों बन सकेंगी। इसी के साथ मारुति के खरखौदा प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़ कर पांच लाख यूनिट प्रति वर्ष हो गई है।
खरखौदा होगा सबसे बड़ा प्लांट
मारुति सुजुकी ने यहां सोमवार को जारी एक बयान में इसकी घोषणा की। मोटर वाहन बनाने वाली जापानी मूल की इस कंपनी ने बयान में बताया कि दूसरे प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.5 लाख इकाई है। इससे खरखौदा प्लांट की वर्तमान कुल क्षमता बढ़कर पांच लाख इकाई हो गई है। कंपनी की योजना इस प्लांट में हर साल 10 लाख कार बनाने की है। लेकिन इतना उत्पादन तब होगा जबकि इसके सभी फेज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसी के साथ यह प्लांट मारुति का भारत में सबसे बड़ा यूनिट हो जाएगा।










































