रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की प्रमुख कंपनियों में एक है। लेकिन जब बात सबसे अमीर कंपनियों की आती है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का नंबर काफी पीछे रह जाता है। दुनिया तो छोड़िए, रिलायंस इंडस्ट्रीज एशिया की भी सबसे अमीर कंपनी नहीं है। 6 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी एशिया की टॉप 5 अमीर कंपनियों में भी शामिल नहीं है।
1. TSMC
एशिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में पहला नाम ताइवन की कंपनी का है। इस कंपनी का नाम ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड (TSMC) है। इस कंपनी का मार्केट कैप 646 बिलियन डॉलर (करीब 54 लाख करोड़ रुपये) है।
2. Tencent
टेनसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड एशिया की दूसरे सबसे अमीर कंपनी है। चीन की यह कंपनी गेमिंग सेक्टर में बिजनेस करती है। इक्विटी इन्वेस्टमेंट के हिसाब से यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी का मार्केट कैप 421 बिलियन डॉलर है।
3. Samsung
एशिया सबसे अमीर कंपनियों में सैमसंग का नाम भी शामिल है। सबसे अमीर कंपनियों की लिस्ट में यह तीसरे स्थान पर है। साउथ कोरिया की यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे टीवी, फोन, लैपटॉप, स्पीकर्स आदि बनाती है। इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 354 बिलियन डॉलर है।