मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से आरक्षक घायल

0

नगर के गोंदिया रोड स्थित कृष्णा दूध डेयरी चौक के पास गुरुवार रात्रि एक सड़क दुर्घटना में जिला पुलिस बल में पदस्थ एक आरक्षक घायल हो गया। घायलनगोपाल पिता फूल सिंह इडपाचे (ल38 वर्षनवार्ड क्रमांक 13, बूढ़ी बालाघाट निवासी हैं।जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल इडपाचे पुलिस बल बालाघाट में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने परिवार के साथ बूढ़ी में निवास करते हैं।बताया गया कि आरक्षक गोपाल 23 मई को रीवा स्थित पीटीएस से प्रशिक्षण पूर्ण कर बालाघाट लौटे थे। 29 मई को वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव पेंदी टोला (लोढ़ागी) गए हुए थे। शाम करीब 5 बजे गोपाल मोटरसाइकिल से अकेले बालाघाट के लिए रवाना हुए।जबकि उनकी पत्नी और बच्चे बस से बालाघाट आ रहे थे।रात्रि लगभग 9 बजे जब वे गोंदिया रोड स्थित कृष्णा दूध डेयरी चौक के पास पहुंचे। तभी अचानक उनकी मोटरसाइकिल के सामने दूसरी मोटरसाइकिल आ गई। सामने वाहन आने से गोपाल अपनी मोटरसाइकिल पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वअनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल सहायता पहुंचाई और घायल आरक्षक गोपाल को जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here