मोटरसाइकिल की चाबी नहीं देने पर दो युवकों ने मारपीट कर किया घायल

0

देर रात मोटरसाइकिल की चाबी नहीं देने पर दो युवकों ने एक 18 वर्षीय युवक बूढ़ी वार्ड नंबर 13 पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी कुशाल अधिकार को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशाल कक्षा दसवीं का छात्र है जो शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने गया था जब वह रात्रि करीब 2 बजे अपनी मोटरसाइकिल से वापस पीडब्ल्यूडी कॉलोनी लौट रहा था उसी समय बूढ़ी शिव मंदिर के पास उसके दोस्त के भाई ने उसे रुकने के लिए कहा, साथ ही दोस्त को घर छोड़ने की बात कहते हुए कुशाल से मोटरसाइकिल की चाबी मांगी, जिस पर कुशाल ने उन्हें मोटरसाइकिल की चाबी देने से मना कर दिया और घर चला गया।

जिसके कुछ देर बाद दोनो आरोपियों ने उसे फोन कर वापस शिव मंदिर के पास बुलाया और मोटरसाइकिल की चाबी नहीं देने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी वही पीछे से सर में डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here