KGF फेम यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है। एक्टर और फिल्म के को-प्रोड्यूसर यश ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर बताया है कि अब यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में नहीं आएगी। एक लंबे-चौड़े बयान में उन्होंने कहा कि फिल्म पूरी हो चुकी है और वह इसे दुनियाभर में एक ग्रैंड रिलीज देना चाहते हैं। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक’ इससे पहले 19 मार्च 2026 को ही रिलीज होने वाली थी। तब बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ से इसका क्लैश था। लेकिन उससे ठीक पहले मेकर्स ने इसे जून के लिए पोस्टपोन कर दिया था। हैरानी की बात ये है कि पिछली बार जहां बयान में यह बता दिया गया था कि फिल्म 4 जून को रिलीज नहीं होगी, वहीं इस बार नई रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। जाहिर है, इससे यश के फैंस को तगड़ा झटका लगा है।
‘Toxic’ एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है, जिसमें यश डबल रोल में नजर आने वाले हैं। गीतू मोहनदास की इस फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं। फिल्म का बजट ₹700–800 करोड़ रुपये है। यह अब तक बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्म है।










































