नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के तमाम तरह के प्रयासों के बावजूद तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली से जब इस बारे में सवाल किया गया कि क्या अभी भी कोई राजनयिक सफलता संभव है। तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा, ईरान युद्ध और शांति दोनों परिस्थितियों के लिए तैयार है। लेकिन वह विवादों के समाधान के लिए कूटनीति और बातचीत को ही सबसे बेहतर रास्ता मानता है।
शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ईरानी राजूदत मोहम्मद फतलाही ने कहा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने कभी युद्ध या तनाव की शुरुआत नहीं की है और हमेशा राजनीतिक तथा शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 8 अप्रैल को घोषित युद्ध विराम का हाल के दिनों में अमेरिकी बलों द्वारा कई बार उल्लंघन किया गया है, जिसके जवाब में ईरानी सैन्य बलों ने आत्मरक्षा के अपने वैध अधिकार के तहत कार्रवाई की








































