नई दिल्लीः भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि यूरोपीय देशों में बने हथियार भारत के खिलाफ इस्तेमाल होते रहे हैं। उन्होंने यह बात रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत की आलोचना करने वाले पश्चिमी देशों के विरोधाभासों को उजागर करते हुए नई दिल्ली के रणनीतिक ऊर्जा फैसलों का पुरजोर बचाव में कही है।
पत्रकार के सवाल का साफ साफ दिया जवाब
फिनलैंड में एक बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत के रुख पर सवाल उठाया। पत्रकार ने भारत पर रूस के प्रति बहुत अधिक सहानुभूति रखने और उससे तेल खरीदने का आरोप लगाया। इस आलोचना का मजबूती से जवाब देते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए भारत के व्यावहारिक नजरिये को सामने रखा।










































