पदमेश न्यूज़,बालाघाट।अंजलि ट्रैवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही है।जहां अभी 50 लाख रु की जबरन वसूली के प्रयास और पुलिस द्वारा नगर में निकाला गया कुकरेजा के जुलूस का मामला अभी थमा भी नही है कि एक युवती ने कोतवाली थाना पहुचकर अंजलि ट्रैवल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा के खिलाफ छेड़छाड़ कर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है।जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।ज्ञात हो कि आरोपी राजा कुकरेजा के विरुद्ध पूर्व में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, दस्तावेजों में कूट रचना, मारपीट एवं बलात्कार जैसे गंभीर प्रकरण सहित कुल 5 अपराध पंजीबद्ध हैं।वर्ष 2024-25 के दौरान उसके विरुद्ध 12 से अधिक शिकायतें विभिन्न पुलिस कार्यालयों में प्राप्त हुई हैं, जिनमें भूमि कब्जा, सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, चेक का दुरुपयोग, झूठे दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने जैसे आरोप शामिल हैं।इसी बीच पुलिस ने रविवार को उसका नगर में जुलूस निकाला तो वही रविवार को एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने पुन: छेड़छाड़ व ब्लेकमेलिंग का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है,
मां के उपचार के लिए थे युवती ने 50 हजार उधार
बताया गया कि वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक युवती ने कोतवाली थाना में राजा कुकरेजा के विरुद्ध की शिकायत में बताया कि सन 2021 में मां की तबियत खराब होने पर उनका उपचार कराने के लिए रुपयों की आवश्यकता होने पर वह व उसका भाई अंजलि ट्रवैल्स के संचालक राजा के पास आए थे, यहां पर उसने 50 हजार रुपये दस प्रतिशत की ब्याज दर पर देने की बात कहीं थी लेकिन ब्याज दर अधिक होने पर उससे पांच प्रतिशत लिए जाने की बात कहने पर उसने सहमति दी, लेकिन उन्होंने खाली स्टांप पर हस्ताक्षर करने की बात कहीं, रुपयों की आवश्यकता होने की स्थिति में स्टाप पेपर पर हस्ताक्षर कर 50 हजार रुपये उधार ले लिये थे।
50 के ब्याज सहित भर दिए, 1 लाख रु, फिर भी नही माना कुकरेजा
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि एक वर्ष तक हर माह उसने उधारी की राशि का ब्याज दी जिसके 30 हजार रुपये हुए और फिर एक मुस्त राशि 70 हजार रुपये 2023 में वापस कर दिए।जब वह कुकरेजा के ऑफिस गई तो इस दौरान उसने आफिस का दरवाजा बंद कर दिया और कहने लगा कि तुम्हारे उपर कुछ रुपये और है, इसलिए खाली चेक व जमीन की पावती दे दो और नहीं देने पर आफिर से बाहर नहीं जाने दूंगा जिससे किसी घटना के डर से मैं डर गई थी, और दो चेक और जमीन की पावती उसे दे दी। जिसके कुछ दिन मैंने उससे हस्ताक्षर किया हुआ स्टांप, चेक व जमीन की पावती मांगी तो ये कहकर टाल दिया कि घर पर रखे है बाद में ले जाना। जिसके बाद उससे लगातार स्टांप, चेक व जमीन की पावती मांगती रही, वहीं 2025 में हिम्मत कर एक बार फिर से उससे अपना सामान मांगने गई तो उसने बुरी नियत से मेरे साथ छेड़छाड़ किया और गंदी हरकत कर शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड करने लगा और कहा कि मेरे साथ ही रहों मैं जैसा बोलता हूं वैसा करों नहीं तो 15 हजार रुपये ओर देने होंगे ,नहीं देने पर ब्लेंक चेक को बैंक में लगाकर कोर्ट केस करुगा। जिसके बाद मैं वहां से चली गई। जिस पर उसने ब्लेंक चेक लगाकर कोर्ट केस किया है, और तीन लाख रुपये देने या फिर शारीरिक संबंध बनाने पर कोर्ट केस वापस लेने की बात कह रहा था। जिससे परेशान होकर उसके खिलाफ मैंने शिकायत की है।










































