‘रामायणम्’ की रिलीज डेट पर महादशा! कैसे होगी ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा कमाई? ₹28000 करोड़ी ‘गॉडजिला’ से है टक्‍कर

0

रणबीर कपूर, साई पल्‍लवी और यश की ‘रामायणम्’ का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ, फिल्‍म लगातार चर्चा में है। कुछ तारीफ, लेकिन ढेर सारी आलोचनाओं का सामना कर रही इस फिल्‍म के रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। नमित मल्‍होत्रा के बैनर तले और नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी ‘रामायणम् पार्ट 1’ इस साल दिवाली से 2 दिन पहले 06 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि इसकी रिलीज डेट पर भी ‘महादशा’ है! क्‍योंकि ₹4000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म की बॉक्‍स ऑफिस पर टक्‍कर हॉलीवुड की ₹28 हजार करोड़ी फ्रेंचाइज ‘गॉडजिला’ की नई फिल्‍म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से है। यानी विदेशों में प्रीमियम IMAX स्‍क्रीन्‍स के लिए दोनों फिल्‍मों के बीच खूब रस्‍साकसी होने वाली है, जिसका सीधा असर कमाई पर पड़ेगा।

नमित मल्‍होत्रा की ‘रामायणम्’ दो पार्ट में बन रही है। बुधवार को सोनी पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी कि ‘रामायणम् पार्ट 1’ शुक्रवार 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका मतलब है कि दिवाली से दो दिन पहले। जबकि यह बात पहले ही घोष‍ित है कि इसका दूसरा भाग यानी ‘रामायणम् पार्ट 2’ अगले साल 2027 की दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here